Hindi kahani:- परिवर्तन best Motivational story in Hindi,"Change your thoughts and life.
रात के दस बज रहे थे हम सोने की तैयारी में थे कि सामने चंदा के घर से चिल्लाने तथा रोने की आवाजें आने लगीं। यह लगभग रोज की ही बात है। अगले दिन काम से फुर्सत होकर मैं बैठी ही थी कि दरवाजे पर चंदा को खड़ा पाया।
अक्सर वह मन हल्का करने मेरे पास आ जाया करती। उसके पति रोज रात नशे में धुत घर आते। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर खिटपिट हुआ करती। वह अपने आंसू पोंछते हुए बोली- 'तू ही कोई उपाय बता राधिका,तेरे पति भी तो...।'
नशा करना कोई पुरुषत्व का प्रमाण नहीं और ना ही
इसको अपनाकर वह जीवन की कठिनाईयों से मुक्त हो सकता है। मुझे याद है मेरे पति संजय और चंदा का पति राजू दोनों एक ही कम्पनी में एक ही ओहदे पर थे सो हमारी दोस्ती हो गयी।
![]() |
| Hindi kahani:- परिवर्तन |
अक्सर वह मन हल्का करने मेरे पास आ जाया करती। उसके पति रोज रात नशे में धुत घर आते। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर खिटपिट हुआ करती। वह अपने आंसू पोंछते हुए बोली- 'तू ही कोई उपाय बता राधिका,तेरे पति भी तो...।'
नशा करना कोई पुरुषत्व का प्रमाण नहीं और ना ही
इसको अपनाकर वह जीवन की कठिनाईयों से मुक्त हो सकता है। मुझे याद है मेरे पति संजय और चंदा का पति राजू दोनों एक ही कम्पनी में एक ही ओहदे पर थे सो हमारी दोस्ती हो गयी।
प्रारंभ में सब अच्छा चल रहा था। धीरे -धीरे उसके घर लड़ाई झगड़े बढ़ते गये क्योंकि चंदा स्वभाव से बहुत तेज थी। संजय और राजू देर रात ड्रिंक करके आते। हम खाना खाकर सो जाते, पर उसके घर से वाद-विवाद का शोर सुनाई देता।
ऐसा नहीं कि मैंने संजय को न टोका हो। कई बार उचित समय देख समझाया, नशा का दुष्परिणाम तो वे भी जानते थे। एक दो बार जब तबियत बिगड़ी, तो संजय को समझ आ गया कि वो जो कर रहे हैं गलत है। संजय को नशा छोड़े आज दो बरस हो गये। हम खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
चंदा की सिसकियां सुन सोच के गलियारे से वापस आई। मैंने उसे धैर्य बंधाते हुए कहा- 'देख हर बात लड़ाई झगड़े से नहीं सुलझायी जा सकती। जब राजू नशे की हालत मेंहो तो उससे फिजूल की बहस मत.किया करो, बल्कि जब वह सामान्य अवस्था में हो, तो उसे समझाओ।
देखो चंदा आदतें एकदम से नहीं बदली जा सकतीं। तुझे धैर्य रखना होगा। प्यार और शांति से कोई समस्या हल हो, तो इसमें बुराई क्या है।' चंदा को मेरी बात अब जाकर समझ आई। कुछ दिन गुजरने के बाद मैंने देखा कि चंदा के स्वभाव में भी काफी परिवर्तन आ गया था। राजू भी अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगा था। अब उसके घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आना बंद हो गई थीं। वास्तव में यह परिवर्तन परिवार में खुशहाली लेकर आया था।
more post
Real story of sleeping beauty in hindi स्लीपिंग ब्यूटी की असली कहानी.
जिंदगी और मौत best inspirational story in hindi [motivstory]
True motive story for Life changing. जिंदगी की रेस.
भगवान से एक मुलाकात Best Inspiring short stories in hindi.
Read unique best 7 short motivational stories with moral in hindi.
समय की अहमियत Best Motivational story for time management.
Best Motivational story for life & money. [motivestory]
One side Love story यह लडकी का एकतरफा प्यार, देखे क्या हुआ इसके साथ।
Best inspiring story in hindi for education [Motivestory]
Best 3+ motivational story in hindi for students. [Motivestory]
Bset 7 short story in hindi for all people [motivstory]
Best inspiring story & meditation story in Hindi. [motive-story]
Best 3+ interesting story in hindi for everyone. [motivestory]
Motal stories: Best 5 moral Kids Story in Hindi. [Motivestory]
World best 1+ stories in hindi for youngsters with moral.
The 3+ Best motivational story in hindi for students with moral.

0 टिप्पणियाँ